लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

खाई में कार गिरने से 32 वर्षीय युवक की मौत

Ankita | 2 फ़रवरी 2023 at 12:45 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ मंडी

जिला मंडी के सुंदरनगर में कार खाई में गिरने से एक युवक की मौत हो गई है। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और चालक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की पहचान रजत 32 वर्षीय पुत्र संदीप शर्मा गांव कटेरू डाकघर मगरू गलू के तौर पर हुई है। वहीं, पुलिस ने आईपीसी की धारा 279, 304 ए के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कटेरू के समीप एक कार खाई में गिरी हुई थी। जब स्थानीय लोगों ने गाड़ी को दुर्घटनाग्रस्त खाई में देखा तो उन्होंने बचाव व राहत का कार्य करते हुए गाड़ी के अंदर से युवक को बाहर निकाला। जिसके बाद उन्होंने उसे अस्पताल पहुंचाना चाहा परंतु तब तक वह दम तोड़ चुका था।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

घटना के बाद इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और वहां मौजूद सभी लोगों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की पुष्टि डीएसपी दिनेश कुमार ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]