खाई में गिरी कार, एक की मौत तो दो घायल

By SAPNA THAKUR Published: 12 Jan 2023, 12:28 PM | Updated: 12 Jan 2023, 12:28 PM 1 min read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है जिसमें गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इसके अलावा इस हादसे में दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतक की शिनाख्त जोगिंद्र सिंह पुत्र विजय सिंह गांव शगारचा निचार, किन्नौर के रूप में हुई है।

इसके अलावा घायलों में जितेंद्र कुमार और ईश्वर सिंह शामिल है। बता दें कि यह हादसा शिमला जिले के ठियोग में लुहरी सैंज सड़क पर पेश आया है। गाड़ी (HP26B -2777) में सवार होकर तीनों लोग कही जा रहे थे। इसी दौरान सैंज लुहरी सड़क मार्ग एनएच-305 पर सैंज नाला के पास पहुंचे तो गाड़ी सड़क से नीचे खाई में जा लुढ़की।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और तीनों को खाई से बाहर निकाल कर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सकों ने जोगिंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया जबकि अन्य दो का उपचार कुमारसैन अस्पताल में जारी हैं।

Tags: