Loading...

खाई में गिरी बोलेरो, चालक की मौत

SAPNA THAKUR • 26 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

शिमला जिले के ठियोग में एक बोलेरो के खाई में गिरने से एक व्यक्ति मौत हो गई है। व्यक्ति की पहचान सुरेंद्र ठाकुर के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र देर रात कहीं जा रहा था। इस दौरान जैसे ही वह ठियोग के राहिघाट पहुंचा तो अचानक बोलेरो (HP52B-8104) से संतुलन खो बैठा जिससे बोलेरो सड़क से लुढ़क कर खाई में जा गिरी।

स्थानीय लोगों द्वारा चालक को गंभीर अवस्था में तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया परंतु तब तक सुरेंद्र दम तोड़ चुका था। दुर्घटना का कारण चालक की लापरवाही और ओवर स्पीड माना जा रहा है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 279, 304A के तहत मामला दर्ज कर लिया है।