खाद्य आपूर्ति विभाग ने विक्रेताओं से 29 क्विंटल सब्जियां की जब्त, यह है वजह….
HNN/कुल्लू
जिला कुल्लू में जिला प्रशासन और खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के द्वारा शहर में सब्जियों की दुकानों का निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण के दौरान प्रशासन ने देखा कि दुकानदार टमाटर सहित और अन्य सब्जियों के मनमाने दाम वसूल रहे हैं।
प्रशासन और खाद्य आपूर्ति विभाग ने बताया कि जब वह निरीक्षण के लिए ढालपुर, गांधीनगर, सरवरी और अखाड़ा बाजार में गए तो सब्जी विक्रेताओं में अफरा-तफरी मच गई। अफरा-तफरी का कारण यह रहा कि विक्रेताओं ने दुकानों पर रेट लिस्ट भी नहीं लगाई थी। 15 सब्जी विक्रेता तो सब्जियों की खरीद के बिल भी प्रस्तुत नहीं कर सके। प्रशासन ने बताया कि इतना ही नहीं कुछ विक्रेता तो सब्जियों के अत्यधिक दाम वसूल रहे हैं।
आशुतोष गर्ग डीसी कुल्लू ने बताया कि अधिक मूल्य वसूलने, खरीद बिल प्रस्तुत करने में असमर्थ रहने और रेट लिस्ट लगी न होने के कारण विक्रेताओं से 29 क्विंटल 35 किलोग्राम सब्जियों को जब्त किया गया। इन दुकानदारों के खिलाफ बताओ नोटिस भी जारी किए गए। खाद्य आपूर्ति विभाग ने दुकानदारों को रेट लिस्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
शिव राम जिला खाद्य आपूर्ति विभाग के नियंत्रक ने कहा कि विभाग को सब्जी विक्रेताओं के खिलाफ शिकायतें मिल रही थी जिस कारण यह निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाये जाएंगे।