Loading...

खाद्य वस्तुओं के रेट निर्धारित, अधिसूचना जारी…..

Ankita • 21 May 2023 • 1 Min Read

HNN/ सोलन

हिमाचल प्रदेश जमाखोरी और मुनाफाखोरी रोकथाम आदेश, 1977 के खंड 3 (आई) (ई) में निहित प्रदत्त शक्तियों के तहत ज़िला दंडाधिकारी सोलन मनमोहन शर्मा ने खाद्य वस्तुओं के संबंध में सभी करो को शामिल करते हुए ज़िला सोलन के विक्रेताओं के लिए अधिकतम खुदरा मूल्य तय कर अधिसूचना जारी की है।

मनमोहन शर्मा ने कहा कि तंदूरी चपाती प्रति 08 रुपए, तवा चपाती प्रति 07 रुपए, परांठा प्रति 30 रुपए, पूर्ण आहार (चावल, चपाती, दाल और सब्जी) प्रति 80 रुपए, चावल पूरी प्लेट प्रति 50 रुपए, दाल फ्राइ प्रति 60 रुपए, मीट करी प्रति 120 रुपए, चिकन करी प्रति 100 रुपए, सब्जी स्पेशल प्रति 70 रुपए, मटर/पालक पनीर प्रति 90 रुपए, सब्जी व चना के साथ दो पूरी और दही प्रति 50 रुपए तथा रातिया प्रति प्लेट 50 रुपए मूल्य तय किया गया है।

उन्होंने कहा कि अधिसूचना के अनुसार बकरा एवं भेड़ का मीट 500 रुपए प्रति किलोग्राम, सुअर का मीट 250 रुपए प्रति किलोग्राम, मुर्गा 200 रुपए प्रति किलोग्राम, ब्राॅइलर 200 रुपए प्रति किलोग्राम, कच्ची मछली 250 प्रति किलोग्राम, तली हुई मछली 300 रुपए प्रति किलोग्राम, जीवित मुर्गा 150 रुपए प्रति किलो मूल्य तय किया गया है।

उपायुक्त ने कहा कि स्थानीय दूध 45 रुपए प्रति लीटर, दूध सभी ब्रैंड प्रिंट दर के अनुसार, पनीर 280 रुपए प्रति किलोग्राम तथा दही 65 रुपए प्रति किलोग्राम मूल्य तय किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी ब्रैंड के कोल्ड ड्रिंक्स प्रिंट दर के अनुसार रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह अधिसूचना आधिकारिक राजपत्र में प्रकाशन की तारीख से एक महीने तक की अवधि के लिए लागू रहेगी।