Loading...

खाद्य सुरक्षा विभाग ने हिमाचल के इस जिला में कई मिठाइयों को किया नष्ट, यह है वजह……

Ankita • 8 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

फेस्टिवल सीजन के दौरान मिलावटखोरों व गुणवत्ताहीन वस्तुएं बेचकर इंसानी सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने मुहिम छेड़ दी है। त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है, ऐसे में मिठाइयों की ज्यादा डिमांड रहती है। वहीं बाजार में बिकने वाली मिठाइयां कितनी खरी हैं, इसकी जांच को लेकर फूड एंड सेफ्टी विभाग ने कमर कस ली है।

ऊना में खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिलाभर में त्योहार से पहले दुकानों में छापा मारना शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम ने उपमंडल अंब के तहत विभिन्न दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान दूध और दूध से निर्मित अन्य पदार्थों के 13 सैंपल भरे गए।

इन सैंपल को जांच के लिए सोलन की कंडाघाट स्थित सीटीएल लैब में भेज दिया गया है। इसके अलावा पुरानी एवं अधिक रंग का प्रयोग कर तैयार की गई 30 किलोग्राम मिठाइयों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया है। बता दें सैंपल के फेल होने पर और नियमानुसार खाद्य पदार्थ न बनाने पर सख्त कार्यवाही भी की जाएगी।