Loading...

खामोश हो गई चंद्रयान-3 को विदा करने वाली आवाज, इसरो की वैज्ञानिक का निधन

Ankita • 4 Sep 2023 • 1 Min Read

इसरो की तरफ से पिछले कुछ दिनों से बस अच्छी खबर ही सामने आ रही थी, पहले चंद्रयान-3 और उसके बाद देश का पहला सूर्य मिशन (आदित्य-एल1) लॉन्च किया गया, लेकिन अब भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) से एक दुखद खबर सामने आई है। भारत के मून मिशन यानी चंद्रयान-3 में अहम भूमिका निभाने वाली वैज्ञानिक वलारमथी का हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया।

जानकारी के मुताबिक वलारमथी ने रविवार को आखिरी सांस ली। आपको बता दें, चंद्रयान-3 तीसरा मून मिशन है जिसकी लॉन्चिंग 14 जुलाई को की गई थी और इसी काउंटडाउन में वलारमथी ने अपनी आखिरी आवाज दी थी। चंद्रयान-3 श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया था।

वलारमथी सतीश धवन स्पेस सेंटर में रेंज ऑपरेशंस प्रोग्राम कार्यालय के हिस्से के रूप में, पिछले छह सालों से सभी लॉन्चों के लिए उलटी गिनती की घोषणाएं कर रही थीं। हालांकि वह पिछले कुछ समय से बीमार थीं, उन्होनें 50 की उम्र में चेन्नई के एक निजी अस्पताल में आखिरी सांसे ली। वलारमथी ही इसरो की वो महिला वैज्ञानिक थी जिन्होंने पृथ्वी से चंद्रमा तक चंद्रयान के ट्रिपल लॉन्च की उलटी गिनती शुरू की थी।