Loading...

खालिस्तान कमांडो फोर्स के मुखिया परमजीत सिंह की पाकिस्तान में हत्या

Ankita • 6 May 2023 • 1 Min Read

खालिस्तान समर्थकों से जुड़ी पाकिस्तान से बड़ी खबर सामने आई है। मोस्ट वांटेड ख़ालिस्तानी आतंकी परमजीत सिंह पंजवड़ की पाकिस्तान के लाहौर में हत्या कर दी गई। परमजीत पंजवड़ पाकिस्तान में नाम बदलकर रहता था और वहीं से ख़ालिस्तान समर्थित गतिविधियों को अंजाम दिलाता था।

बताया जा रहा है कि परमजीत सिंह पंजवड़ को लाहौर में कुछ बाइक सवारों ने निशाना बनाया। उसे बाइक पर आए हमलावरों ने लाहौर में जौहर कस्बे की सनफ्लावर सोसाइटी के अंदर घुसकर कई गोलियां मारीं। उसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, गोलियां लगने से पंजवड़ की मौके पर ही मौत हो गई।