लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

खालिस्तान मुद्दे पर पीएम ऋषि सुनक की दो टूक, बोले- ब्रिटेन में उग्रवाद या हिंसा स्वीकार्य नहीं

Ankita | 8 सितंबर 2023 at 8:19 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

जी20 सम्मेलन के लिए दिल्ली आए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने खालिस्तान मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है।ऋषि सुनक कहा कि यूके किसी भी प्रकार का उग्रवाद या हिंसा स्वीकार्य नहीं करेगा। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक अपनी पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ नई दिल्ली पहुंचे हैं। उन्हें केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने रिसीव किया। प्रधानमंत्री बनने के बाद सुनक पहली बार भारत आए हैं।

ऋषि सुनक ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह वास्तव में एक महत्वपूर्ण प्रश्न है और मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि यूके में किसी भी प्रकार का उग्रवाद या हिंसा स्वीकार्य नहीं है। इसीलिए हम विशेष रूप से ‘पीईके’ खालिस्तान समर्थक उग्रवाद से निपटने के लिए भारत सरकार के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। मुझे नहीं लगता कि यह सही है।

हमारे सुरक्षा मंत्री हाल ही में भारत में अपने समकक्षों से बात कर रहे थे। हमारे पास खुफिया जानकारी और जानकारी साझा करने के लिए एक साथ कार्य करने वाले समूह हैं जिससे हम इस तरह के हिंसक उग्रवाद को जड़ से खत्म कर सकें। यह सही नहीं है और मैं इसे यूके में बर्दाश्त नहीं करूंगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

ब्रिटेन के प्रथानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा, “जब यूक्रेन और रूस की बात आती है – एक चीज जो मैं करूंगा वह उस भयानक प्रभाव को उजागर करना है जो रूस के अवैध आक्रमण से दुनिया भर के लाखों लोगों पर पड़ रहा है, खासकर खाद्य कीमतों पर। रूस हाल ही में अनाज सौदे से पीछे हट गया है।

हम यूक्रेन से दुनिया भर के कई गरीब देशों में अनाज भेज रहे हैं और अब आपने देखा है कि खाद्य कीमतें बढ़ गई हैं। जिससे लाखों लोगों को परेशानी हो रही है। यह सही नहीं है। जो काम मैं करूंगा उनमें से एक है लोगों को रूस के अवैध युद्ध के प्रभाव के बारे में जागरूक करना।”

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]