खाले में नहा रहे 11 वर्षीय मासूम को ट्रैक्टर ने कुचला, मौके पर मौत
काला अंब के मोगीनंद में दर्दनाक हादसा, चालक पर लापरवाही का मामला दर्ज
हिमाचल नाऊ न्यूज़ कालाअंब
जिला सिरमौर के काला अंब क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 11 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में रंग्गी लाल निवासी मोगीनंद ने बताया कि उनका 11 वर्षीय पोता सोनू सलानी पुल के पास खाले में नहा रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर चालक मोहम्मद सलीम निवासी मोगीनंद खाले के रास्ते पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए वहां पहुंचा और बच्चे को टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद बच्चा ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।जिला पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी ने घटना की पुष्टि की है।