Loading...

खेतों में छाई हरियाली, किसानों ने ली राहत की सांस

By Ankita Published: 24 Jan 2023, 3:13 PM | Updated: 24 Jan 2023, 3:13 PM 1 min read

HNN/ बिलासपुर

जिला बिलासपुर में करीब 4 माह बाद बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। बता दे कि किसान लंबे समय से बारिश के इंतजार में बैठे हुए थे। पर्याप्त बारिश ना होने के कारण गेहूं की फसलें पीली पड़ चुकी थी। परन्तु लंबी आस के बाद आखिरकार अब बारिश हुई जिससे किसानों ने राहत की सांस ली है।

बारिश होने के कारण खेतों में काफी नमी हो गई है। जिसके बाद किसानों ने खाद व दवाई का छिड़काव करना शुरू कर दिया है। बारिश न होने से किसानों के चेहरे में मायूसी साफ झलक रही थी लेकिन अब अच्छी बारिश होने से खेतों में हरियाली और किसानों की चहल-पहल दिख रही है।

बता दें कि यहां के किसानों के पास सिंचाई का कोई साधन नहीं है इसलिए किसानों को अपनी फसल के लिए बारिश पर ही निर्भर रहना पड़ता है। किसानों का कहना है कि गेहूं, सरसों सहित अन्य फसलों को भरपूर सिंचाई की आवश्यकता होती है।