Loading...

खेत में जेसीबी चलाने से मना करने पर की मारपीट, मामला दर्ज

PARUL • 7 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/चंबा

जिला चंबा में खेत में जेसीबी चलाने से मना करने पर महिला, उसके पति और सास के साथ मारपीट किए जाने का मामला संज्ञान में आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता रीता देवी बच्चों को स्कूल से लेकर घर लौट रही थी। इस दौरान उनके खेत में जेसीबी चालक खोदाई कर रहा था। इससे मना करने की बात पर जेसीबी चालक ने उनके पड़ोसी निधिया राम के कहने पर काम करने की बात कही। तभी निधिया राम, विष्णु, आशु और मंजू ने मौके पर पहुंचकर उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।

इतना ही नहीं आरोपियों ने महिला, उनके पति और सास के साथ मारपीट भी की। जिसके बाद उन्होंने चारों आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।