खेत में पेड़ से लटका मिला महिला का शव, जाँच में जुटी पुलिस

By Ankita Published: 30 Apr 2023, 12:30 PM | Updated: 30 Apr 2023, 12:30 PM 1 min read

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा में पुलिस थाना फतेहपुर के तहत ठेहड़ पंचायत के वार्ड 2 बुहाल में खेतों में एक महिला का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। हालाँकि महिला ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।

मृतका की पहचान 46 वर्षीय बबली देवी पत्नी जीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, बबली का पति रोज की तरह वह अपने काम पर गया हुआ था। जब घर पहुंचा तो उसकी पत्नी घर पर नहीं थी। इस दौरान महिला ने खेतों में जाकर पेड़ से फंदा लगा लिया।

जब गांव के लोगों ने महिला का शव पेड़ से लटका हुआ देखा तो उन्होंने तुरंत इस बाबत उसके पति को सूचित किया। सूचना मिलते ही उसका पति घटनास्थल पर पहुंचा अरे अपनी पत्नी को फंदे पर लटकता देख उसके होश उड़ गए।

जिसके बाद इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर वहां मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी फतेहपुर उधम सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।