खेलो इंडिया यूथ गेम्स में शिमला के बॉक्सर पुष्कर मस्ताना ने जीता कांस्य पदक
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश राजधानी शिमला के रोहड़ू उपमंडल के जुब्बल क्षेत्र के पुष्कर मस्ताना ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 75 से 80 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीता है। बता दें यह गेम्स तमिलनाडु राज्य के चेन्नई में बीते दिन संपन्न हुई।
जानकारी के मुताबिक, पुष्कर मस्ताना मूल रूप से जुब्बल तहसील के तहत मार्कंडली गांव का रहने वाला है और वर्तमान में भारतीय खेल प्राधिकरण बिलासपुर से खेल में प्रशिक्षण ले रहा है। पुष्कर मस्ताना वर्ष 2018 में ओडिशा में आयोजित केवीएस खेलों में रजत पदक जीता।
इसके अलावा वहीं बीते वर्ष मध्य प्रदेश राज्य के तहत भोपाल में स्कूलों की राष्ट्रीय खेलों में यह उत्कृष्ट खिलाड़ी एक बार और रजत पदक अपने नाम कर चुका है। वहीं बेटे की इस उपलब्धि से परिजनों में काफी ख़ुशी का माहौल है। पुष्कर मस्ताना ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय कोच विजय नेगी को दिया है।