Loading...

खेल परिसर में मनाया जाएगा राष्ट्रीय युवा दिवस, यह रहेंगी प्रतियोगिताएं….

PRIYANKA THAKUR • 10 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN / धर्मशाला

स्वामी विवेकानन्द के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पर हर वर्ष 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी एन.पी गुलेरिया ने बताया कि इस वर्ष 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस और 13 से 19 जनवरी 2023 तक युवा सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके तहत 12 जनवरी को खेल परिसर धर्मशाला में विभिन्न गतिविधियों और कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन कार्यक्रमों में जिले भर के युवा भाग ले सकेंगे।

यह रहेंगी प्रतियोगिताएं
राष्ट्रीय युवा दिवस के तहत जिले में वाद-विवाद, निबंध लेखन, समूह गान और चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए विषय भी निर्धारित कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि वाद-विवाद (डिबेट) के लिए विषय रहेगा ‘मुफ्त सुविधाएं क्या जनहित में जारी हैं?’।

निबंध लेखन के लिए ‘हिमाचल में केवल विकास नहीं सतत विकास की आवश्यकता है’, विषय रहेगा। वहीं समूह गान के लिए देशभक्ति व लोक गीत तथा चित्रकला के लिए विषय प्रतियोगिता स्थल पर उपलब्ध करवाया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं में केवल 15 से 29 आयु वर्ग के युवा ही भाग ले सकते हैं।