खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह कल सोलन प्रवास पर
HNN/ सोलन
लोक निर्माण विभाग तथा युवा सेवा एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह 09 मई को सोलन के प्रवास पर आ रहे हैं। विक्रमादित्य सिंह 09 मई यानि कल प्रातः 10:00 बजे कसौली स्थित केन्द्रीय अनुसंधान संस्थान के लिए 119वें वार्षिक दिवस समारोह में भाग लेंगे।
लोक निर्माण मंत्री तदोपरांत दिन में 02:50 बजे परिधि गृह सोलन में विभिन्न विकास कार्यों के संबंध में लोक निर्माण विभाग तथा राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे।