लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

गणतंत्र दिवस की परेड का हिस्सा बनेंगी फ्रांसीसी सेना की टुकड़ी

Ankita | 20 जनवरी 2024 at 11:40 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

फ्लाई-पास्ट में दिखेंगे 2 राफेल लड़ाकू विमान

गणतंत्र द‍िवस की परेड में इस बार फ्लाई-पास्ट के दौरान 2 फ्रांसीसी राफेल लड़ाकू जेट भी देखने को म‍िलेंगे। परेड में फ्रांसीसी वायु सेना की राफेल लड़ाकू विमान और मल्टीरोल टैंकर ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट का भी प्रदर्शन किया जाएगा।

गणतंत्र दिवस पर फ्रांसीसी विदेशी सेना की 95 सदस्यीय मजबूत टुकड़ी कर्तव्य पथ पर मार्च करेगी। फ्रांस के बैस्टिल दिवस में अतिथि के तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ शामिल होने वाली स्क्वॉड्रन लीडर सुमिता यादव भी इस परेड में हिस्सा ले रहीं है। महिला फाइटर पायलटों को भी गणतंत्र दिवस परेड में शामिल किया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इस परेड में 48 महिला अग्निवीर भी हिस्सा ले रहीं है। इसके साथ ही भारतीय वायुसेना की प्रतिकृति को झांकी में प्रदर्शित किया जाएगा। गणतंत्र दिवस के इस परेड में कुल 51 एयरक्राफ्ट हिस्सा लेंगे। इन 51 एयरक्राफ्ट में 29 लड़ाकू विमान, आठ परिवहन विमान और 13 हेलीकॉप्टर शामिल रहेंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]