Loading...

गणतंत्र दिवस की परेड में “मेड इन इंडिया” हथियार रहेंगे आकर्षण का मुख्य केंद्र

PARUL • 13 Jan 2024 • 1 Min Read

राजपथ पर इस साल 75वें गणतंत्र दिवस की परेड में “मेड इन इंडिया” हथियार आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेंगे। इस दौरान स्वदेशी हथियार जैसे एलसीएच प्रचंड हेलीकॉप्टर, पिनाका मल्टी बैरल रॉकेट लॉन्चर और एंटी टैंक मिसाइल नाग का प्रदर्शन किया जाएगा।

बता दें एलसीएच प्रचंड हेलीकॉप्टर देश का पहला स्वदेशी मल्टी रोल कॉम्बैट हेलीकॉप्टर है, जिसे हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा डिजाइन किया गया है। जबकि नाग मिसाइल सिस्टम को डीआरडीओ द्वारा विकसित किया गया है।

बताया जा रहा है कि दुश्मनों के टैंकों को तबाह करने में यह मिसाइल काफी कारगर है। इस मिसाइल की खास बात यह है कि यह मिसाइल सिस्टम दिन और रात दोनों समय हमले करने में सक्षम है। इससे जमीन के साथ ही पानी की सतह से भी फायर किया जा सकता है।

परेड के दौरान मेड इन इंडिया हथियारों में टी-90 टैंक, बीएमपी-2 इंफेंट्री कॉम्बैट वाहन, ड्रोन जैमर्स, एडवांस्ड सर्वत्र ब्रिज, सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें और मल्टी फंक्शन रडार आदि का भी प्रदर्शन किया जाएगा।