गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री चंद्र कुमार शहीद स्मारक पर शहीदों को देंगे श्रद्धांजलि
HNN/ ऊना/वीरेंद्र बन्याल
उप निदेशक जिला सैनिक कल्याण सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल एसके कालिया ने ऊना जिला के सभी भूतपूर्व सैनिकों से कहा है कि 26 जनवरी 2024 गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर शहीद स्मारक, एमसी पार्क में वीर सपूतों जिन्होंने अपना उच्च बलिदान देश की सीमाओं को सुरक्षित रखने के लिए दिया है उनकों श्रद्धांजलि दी जाएगी।
लेफ्टिनेंट कर्नल एसके कालिया ने कहा कि यह श्रद्धांजलि कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार व अन्य अतिथियों द्वारा दी जाएगी। उन्होंने सभी भूतपूर्व सैनिकों से आग्रह है कि प्रातः 10.45 बजे शहीद स्मारक पहुँच कर इस कार्यक्रम का हिस्सा बनें व अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करें।