Loading...

गणतंत्र दिवस पर सिरमौर गोरखा एशोसिएशन लहराया तिरंगा

Shailesh Saini • 27 Jan 2025 • 1 Min Read

रंगारंग कार्यक्रमों के साथ प्रीति भोज का भी हुआ आयोजन

हिमाचल नो नाऊ नाहन

सिरमौर गोरखा एशोसिएशन के द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक भव्य समारोह आयोजित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में संगठन के सदस्यों और उनके परिवारों के द्वारा हिस्सा लिया गया।

समारोह की अध्यक्षता रणजीत सिंह राणा, प्रधान सिरमौर गोरखा एशोसिएशन द्वारा की गई। राणा के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को लहराया गया और गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें सांस्कृतिक प्रदर्शन, संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियाँ शामिल थीं। राष्ट्र की एकता और अखंडता को प्रदर्शित करती हुई एक लघु नाटिका भी स्थानीय बच्चों द्वारा प्रदर्शित की गई।

रणजीत सिंह राणा ने कहा, “गणतंत्र दिवस हमारे देश की स्वतंत्रता और लोकतंत्र की जीत का प्रतीक है। हमें इस दिन को याद रखना चाहिए और हमारे देश के लिए अपना योगदान देना चाहिए।

कार्यक्रम के आयोजन से पहले राष्ट्रीय गान भी किया गया तथा तिरंगे की शान में गोरखा परेड भी आयोजित की गई। कार्यक्रम के बाद प्रीति भोज का भी आयोजन किया गया।

इस समारोह में सिरमौर गोरखा एशोसिएशन के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट पूरन सिंह बराली, कविंद्र राणा, सुखपाल गुरुंग, सुरेश कुमार ,दिनेश ,शाकुंभरी राणा , पूजा , दीक्षा, माधवी, स्नेह लता सहित गोरखा परिवार मुख्य रूप से कार्यक्रम का हिस्सा बने।