गर्भगृह में विराजमान रामलला की मूर्ति के अलावा अन्य 2 मूर्तियों की तस्वीरें भी आई सामने
गर्भगृह में स्थापित करने के लिए बनाई गईं थीं रामलला की तीन मूर्तियां
अयोध्या के राम मंदिर के गर्भगृह में रामलला की एक मूर्ति विराजमान है। इस मूर्ति को मैसूर के मशहूर मूर्तिकार अरुण योगीराज ने बनाया है। हालांकि गर्भगृह में स्थापित करने के लिए रामलला की तीन मूर्तियां बनाई गईं थीं। गर्भगृह में विराजमान रामलला की मूर्ति के अलावा अन्य दोनों मूर्तियों की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं।
अलंकृत रामलला के दूसरे विग्रह की तस्वीर 23 जनवरी को सामने आई थी। इसे प्रथम तल पर लगाया जा सकता है। इस मूर्ति को सत्य नारायण पांडे ने बनाया है, जबकि तीसरी मूर्ति को मूर्तिकार गणेश भट्ट ने बनाया है। इसे फिलहाल मंदिर परिसर में स्थापित नहीं किया गया है इसकी तस्वीर भी सामने आ गई है।
बता दें कि गणेश भट्ट द्वारा बनाई गई रामलला की तीसरी की मूर्ति को नवनिर्मित राम मंदिर के गर्भगृह में जगह नहीं मिली है। 51 इंच की इस मूर्ति की तस्वीरें अब जारी की गई हैं और मंदिर ट्रस्ट ने कहा है कि मूर्ति को मंदिर परिसर में स्थापित किया जाएगा। श्यामशिला से बनाई गई इस मूर्ति ने भी रामभक्तों का ध्यान आकर्षित किया है।