Loading...

गर्भवती महिलाओं के लिए कल यहां आयोजित होगा जांच शिविर….

PARUL • 9 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/ऊना

जिला ऊना में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में गर्भवती महिलाओं के लिए जांच चिकित्सा शिविर 10 जून को लगाया जा रहा है।

यह शिविर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के दिशा निर्देशानुसार प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत लगाया जाएगा। जोकि क्षेत्रीय अस्पताल के मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन में लगाया जाएगा।

सीएमओ डॉ. एसके वर्मा ने बताया कि शिविर मे डॉ. श्रुति वशिष्ट द्वारा गर्भवती महिलाओं की जांच की जाएगी। शिविर में लैब टेस्ट, खून का स्तर, मधुमेह, रक्तचाप व गर्भावस्था के दौरान खतरे के लक्षणों की जांच व पहचान की जाएगी। शिविर में मरीजों का मुफ्त इलाज किया जाएगा।