Loading...

गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में बच्चे को दिया जन्म, कुछ ही देर में नवजात ने तोड़ा दम

Ankita • 5 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/ चंबा

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के तेलका क्षेत्र में एक दुःख़द घटना सामने आई है। यहां एक गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में नवजात को जन्म दे दिया। जिसके कुछ देर बाद ही बच्चे की मौत हो गई।

अत्यधिक रक्त बहने से महिला को बेहोशी की हालत में मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया। जहां पर उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद आईसीयू में भर्ती करवाया गया है। पीड़िता महिला की पहचान 24 वर्षीय जेतुन पत्नी यासीन के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, गर्भवती महिला जेतुन अपने मायके मौडा गांव में प्रसव के लिए आई थी। इस दौरान महिला को अचानक ही प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। बता दें दोपहर करीब 2:00 बजे फोन कर एंबुलेंस को बुलाया। शाम 6:00 बजे एंबुलेंस पहुंची। इसके बाद एंबुलेंस गर्भवती को लेकर मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना हुई।

जिसके बाद एक किलोमीटर की दूरी पर ही गर्भवती महिला ने बच्चे जन्म दे दिया। सांस लेने में दिक्कत होने के कारण नवजात ने दम तोड़ दिया। उधर, कार्यवाहक चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि महिला को आईसीयू में रखा गया है। महिला की हालत में पहले से सुधार है।