HNN/ शिमला
बाहरी राज्यों में पड़ रही भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए सैलानी पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। राजधानी शिमला में बीती देर शाम को हुई बारिश के बाद से यहां का मौसम सुहावना बना हुआ है तथा तापमान में भी पहले के मुकाबले गिरावट देखी गई है। ऐसे में वीकेंड पर हिल्स क्वीन शिमला पहुंचे पंजाब, बंगाल, गुजरात, दिल्ली और हरियाणा के सैलानी यहां जमकर मस्ती कर रहे हैं।
वही समर टूरिस्ट सीजन में सैलानियों की आवाजाही बढ़ने से पर्यटन कारोबार को भी पंख लगे हैं। शहर के तमाम होटल बुक हो चुके हैं जिससे इस बार का पर्यटन कारोबार काफी अच्छा चला हुआ है। मालरोड, रिज मैदान, लक्कड़ बाजार, स्कैंडल प्वाइंट, कुफरी, नारकंडा और नालदेहरा में सैलानियों की भीड़ लगी हुई है। एक महीने में लाखों सैलानी शिमला घूमने के लिए आए हैं। एक महीने में यहां पर अन्य राज्यों से दो लाख से ज्यादा वाहन शिमला आए हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
बड़ी बात तो यह है कि शिमला आने वाली सभी ट्रेनें सैलानियों से पैक होकर यहां पहुंच रही हैं। टूरिज्म स्टेक होल्डर्स एसोसिएशन के सलाहकार एवं होटल कारोबारी गोपाल अग्रवाल ने बताया कि इस वीकेंड भी अच्छा कारोबार हो रहा है। होटलों में ऑक्युपेंसी 100 फ़ीसदी तक चली हुई है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





