HNN/ शिमला
बाहरी राज्यों में पड़ रही भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए सैलानी हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थलों में उमड़ रहे हैं। वीकेंड ही नहीं बल्कि अन्य दिनों में भी प्रदेश के पर्यटन स्थलों में सैलानियों का तांता लगा हुआ है। दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, जम्मू, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, गुजरात सहित ऑस्ट्रेलिया, इजराइल, कनाडा देशों से भी पर्यटक हिमाचल की हसीन वादियों में पहुंच रहे हैं।
राज्य में सैलानियों की बढ़ती आवाजाही से शिमला, धर्मशाला, मनाली, डलहौजी, कसौली सहित अन्य होटल भी पैक हो गए हैं। आपको बता दें कि इन दिनों बाहरी राज्यों में भीषण गर्मी पड़ी हुई है। वहीं हिमाचल प्रदेश का मौसम इन दिनों सुहावना बना हुआ है। जिसके चलते भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए सैलानी पहाड़ों का रुख कर रहे हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
पर्यटकों के आने से हाेटल कारोबारियों की तरह से ट्रैकिंग व्यवसाय से जुड़े लोग भी खुश हैं, क्योंकि यहां आने वाले अधिकतर पर्यटक ट्रैकिंग के लिए जा रहे हैं। उधर, प्रदेश के सभी होटल सैलानियों से पैक चले हुए हैं। होटलों में अच्छी खासी ऑक्युपेंसी है जिससे पर्यटन कारोबार भी काफी अच्छा चला हुआ है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





