गर्म पानी की बाल्टी में गिरने से 4 वर्षीय मासूम की मौत
HNN/मंडी
जिला मंडी में चच्योट तहसील के फनीपरा गांव में गर्म पानी की बाल्टी में गिरने से एक मासूम की मौत हो गई है। मृतक की पहचान 4 वर्षीय कुश पुत्र कुलदीप कुमार निवासी फनीपरा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुलदीप के घर परिजनों ने बच्चों को नहलाने के लिए बाल्टी में गर्म पानी रख दिया।
इस दौरान कुलदीप का बेटा कुश बाल्टी के पास गया और अचानक उसमें गिर गया। परिजनों ने जब उसे गर्म पानी की बाल्टी में गिरा हुआ देखा तो वह उसे तुरंत ही नागरिक चिकित्सालय गोहर ले गए। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कालेज नेरचौक रेफर किया गया। जहां से उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। लेकिन उसकी गंभीर हालत को देहते हुए डॉक्टर ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
लेकिन बच्चे ने पीजीआई चंडीगढ़ पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू की। एसएचओ लाल चंद ने घटना की पुष्टि की है।