लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

गर्म पानी के टब में गिरा 3 वर्षीय शिवम हारा जिंदगी की जंग

PRIYANKA THAKUR | 12 मार्च 2022 at 2:58 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़

HNN / मंडी

जिला मंडी के सुंदरनगर में चार दिन पहले एक 3 वर्षीय मासूम गर्म पानी के टब में गिर गया था। बच्चे का इलाज पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा था, यहाँ उसने देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत से जहां परिजनों पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा है, तो वही क्षेत्र में भी मातम का माहौल है। मृतक बच्चे की पहचान 3 वर्षीय शिवम के रूप में हुई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जानकारी के अनुसार शिवम घर के आंगन में खेल रहा था। खेलते खेलते अचानक वह बाथरूम की ओर चला गया, जहां एक टब में रोड लगाई हुई थी। इसी दौरान अचानक शिवम टब में गिर गया और 80% से अधिक झुलस गया। बच्चे की चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार वाले मौके पर पहुंचे और तुरंत उसे अस्पताल ले आए।

यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के दौरान उसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया। यहां शिवम जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा था।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]