Loading...

गश्त के दौरान एसआईयू टीम के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

PRIYANKA THAKUR • 5 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN / कुल्लू

जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने एक नशा तस्कर से चरस की खेप बरामद की है। आरोपी की पहचान 38 वर्षीय पोशु राम निवासी शोघी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम गश्त पर थी।

इस दौरान उन्हें एक युवक सुनसान सड़क पर अकेले पैदल आता हुआ दिखा। युवक की नज़र जैसे ही पुलिस पर पड़ी, वह वही से वापिस जाने लगा। लेकिन टीम ने उसे कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया और शक के आधार पर उसकी तलाशी ली। इस दौरान युवक के कब्जे से 720 ग्राम चरस बरामद हुई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि युवक से पूछताछ की जा रही है।