गश्त के दौरान कांगड़ा के युवक को चिट्टे सहित किया गिरफ्तार
सांकेतिक इमेज
HNN/ऊना
जिला ऊना में उपमंडल अंब के तहत अंब चौक पर पुलिस ने कांगड़ा के एक युवक को 2 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान अमित राणा निवासी लोहारा, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना अंब की टीम अंब चौक पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्होंने शक के आधार पर एक युवक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से 2 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
जिसके बाद उन्होंने आरोपी युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। डीएसपी अंब वसुधा सूद द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।