गश्त के दौरान कार सवार दो युवकों से बरामद किया चिट्टा, गिरफ्तार
सांकेतिक इमेज
HNN/शिमला
राजधानी शिमला में पुलिस ने कार सवार दो युवकों को 10.63 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान प्रदीप चौहान और रवि शर्मा के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकरी के अनुसार, शिमला पुलिस की स्पैशल सैल की टीम शिमला-सोलन हाईवे पर तारादेवी गोयल मोटर्ज के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्होंने एक कार (एचआर 03पी-1958) को जांच के लिए रोका। कार में दो युवक सवार थे। पुलिस की टीम ने शक के आधार पर उनकी तलाशी ली।
तलाशी के दौरान दोनों युवकों के कब्जे से 10.63 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। जिसके बाद उन्होंने दोनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार किया। एसपी शिमला संजीव गांधी द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।