Loading...

गश्त के दौरान गांजे की बड़ी खेप सहित गिरफ्तार किया प्रवासी व्यक्ति

PARUL • 5 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/सोलन

जिला सोलन के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में पुलिस की टीम ने एक प्रवासी व्यक्ति को 1.640 किलोग्राम गांजे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान संजय साहनी पुत्र मुसाफिर निवासी गांव इमातपुर बिहार के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम रोजाना की तरह ही गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति को ट्रक यूनियन के पास से आता हुआ देखा जोकि पुलिस टीम को देख घबरा गया। पुलिस की टीम ने शक के आधार पर उसे रोका और उसकी तलाशी ली।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1.640 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।