Loading...

गश्त के दौरान चरस सहित गिरफ्तार किया व्यक्ति

PARUL • 15 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/ऊना

जिला ऊना में पुलिस ने एक व्यक्ति को 93.72 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पन्जू राम निवासी गांव धारना तहसील व जिला चम्बा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस चौकी शहर ऊना की टीम अंतर्राज्यीय बस अड्डा ऊना में गश्त कर रही थी। इस दौरान उन्होंने शक के आधार पर एक व्यक्ति की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 93.72 ग्राम चरस बरामद हुई।

जिसके बाद उन्होंने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।