Loading...

गश्त के दौरान चिट्टे सहित गिरफ्तार किया युवक

By PARUL Published: 19 Feb 2024, 1:00 PM | Updated: 15 Mar 2026, 7:28 PM 1 min read

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर में पुलिस थाना बरमाणा की टीम ने एक व्यक्ति को चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान मनोज कुमार निवासी गांव अलसू डाकघर डैहर तहसील सुंदरनगर जिला मंडी के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना बरमाणा की टीम बरमाणा क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान जब पुलिस की टीम डैहर पुल के पास पहुंची तो बरमाणा की ओर पैदल जा रहा एक व्यक्ति पुलिस की टीम को सामने देख कर घबरा गया। जिसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर उसकी तलाशी ली।

तलाशी के दौरान उक्त व्यक्ति के कब्जे से 1.08 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। जिसके बाद उन्होंने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। डीएसपी मदन धीमान द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।