Loading...

गश्त के दौरान चिट्टे सहित गिरफ्तार किया व्यक्ति

PARUL 25 Feb 2024 Edited 25 Feb 1 min read

HNN/काँगड़ा

हिमाचल प्रदेश में पुलिस की कड़ी कार्यवाही के बावजूद भी आए दिन नशा तस्करी के कईं मामले में सामने आ रहे हैं। मामला जिला काँगड़ा का है। यहां पुलिस ने एक व्यक्ति को 6.38 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान भजन लाल उर्फ भोला पुत्र करतार चंद निवासी खुशीनगर नूरपुर के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना नूरपुर की टीम ने गश्त के दौरान भजन लाल को जांच के लिए रोका।

जांच के दौरान उसके कब्जे से 6.38 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। जिसके बाद उन्होंने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। एसपी नूरपुर अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि की है।