गश्त के दौरान चिट्टे सहित गिरफ्तार किए युवक और युवती
HNN/बिलासपुर
जिला बिलासपुर में पुलिस थाना तलाई की टीम ने 83 मिलीग्राम चिट्टे सहित एक युवक और युवती को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी युवक की पहचान अजय कुमार निवासी गांव रोहल के रूप में हुई है। वहीं आरोपी युवती मंडी जिला की निवासी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना तलाई की टीम ने बल्हसीणा क्षेत्र की ओर गश्त कर रही थी। इसी दौरान वहां पर सड़क किनारे खड़ी कार में एक युवक और युवती मौजूद थे। पुलिस की टीम ने शक के आधार पर दोनों से पूछताछ की और कार की तलाशी ली।
तलाशी के दौरान कार से 83 मिलीग्राम चिट्टा बरामद हुआ। जिसके बाद उन्होंने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार किया। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।