Loading...

गश्त के दौरान टैक्सी सवार व्यक्ति को चरस की खेप सहित किया गिरफ्तार

PARUL • 10 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर में पुलिस थाना स्वराघाट की टीम ने एक व्यक्ति को 1.468 किलोग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान ऐवराज निवासी लंबा डाकघर थाची तहसील बाली चौकी जिला मंडी के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम भटेड़ (बल्ली) क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान उन्होंने मंडी से किरतपुर की ओर जा रही एक टैक्सी को जांच के लिए रोका। टैक्सी में चालक के अलावा पीछे की सीट पर एक व्यक्ति बैठा हुआ था। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो वह घबरा गया। जिसके बाद उन्होंने शक के आधार पर उसकी तलाशी ली।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1.498 किलोग्राम चरस बरामद हुई। जिसके बाद उन्होंने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। डीएसपी श्री नयनादेवी जी विक्रांत बोंसरा ने मामले की पुष्टि की है।