Loading...

गश्त के दौरान दो युवकों से बरामद हुई भुक्की, गिरफ्तार

PARUL • 1 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/ऊना

जिला ऊना के मैहतपुर क्षेत्र में पुलिस ने दो युवकों से 494 ग्राम भुक्की बरामद की है। पुलिस द्वारा दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान सूरज राणा निवासी बसदेहड़ा और भूपेंद्र सिंह निवासी बसदेहड़ा के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना मैहतपुर की टीम गश्त कर रही थी। इस दौरान उन्होंने दो युवकों को रोका और शक के आधार पर उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान दोनों युवकों से 494 ग्राम भुक्की बरामद हुई।

जिसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार किया। एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।