Loading...

गश्त के दौरान पंजाब के व्यक्ति को भुक्की सहित किया गिरफ्तार

PARUL • 11 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर में पुलिस थाना कोट कहलूर की टीम ने पंजाब निवासी एक व्यक्ति को 643 ग्राम भुक्की सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान बलविंदर सिंह निवासी गांव मूसापुर डाकघर नूरपुर बेदी तहसील श्री आनंदपुर साहिब जिला रूपनगर पंजाब के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना कोट कहलूर की टीम मजारी गांव में गश्त पर तैनात थी। इस दौरान एक राहगीर व्यक्ति पुलिस की टीम समाने देख कर घबरा गया और छुपने की कोशिश करने लगा। जिसके बाद पुलिस की टीम ने शक के आधार पर उसकी तलाशी ली।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 643 ग्राम भुक्की बरामद हुई। जिसके बाद उन्होंने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। डीएसपी श्री नयनादेवी जी द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।