लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

गश्त के दौरान पुलिस ने अवैध शराब के साथ महिला को किया काबू

Ankita | 18 मार्च 2023 at 12:05 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा में पुलिस ने गश्त के दौरान अवैध शराब के साथ एक महिला को काबू किया है। आरोपी महिला की पहचान कमलेश कुमारी पत्नी राज कुमार निवासी कोडूबेला के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकरी के मुताबिक, पुलिस की टीम मंड सीमांत क्षेत्र में रूटीन गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस ने वहां एक महिला को प्लास्टिक की कैन के साथ देखा। पुलिस को देखकर महिला घबरा गई। जब पुलिस को महिला की गतिविधियों पर संदेह हुआ तो पुलिस ने उसके पास मौजूद उस प्लास्टिक की कैन की तलाशी ली।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

तलाशी के दौरान केन में 40,000 मिलीलीटर अवैध शराब बरामद हुई। मामले की पुष्टि चौकी प्रभारी भजन जरियाल ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी महिला से मामले की पूछताछ कर रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]