गश्त के दौरान पुलिस ने चिट्टे सहित दबोचा तस्कर, पूछताछ जारी
HNN/ कांगड़ा
जिला कांगड़ा के हरिपुर में पुलिस की टीम ने चिट्टे सहित एक व्यक्ति ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हैप्पी (41), निवासी कमालपुर, तह व जिला होशियारपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम मुख्य आरक्षी राजीव कुमार की अगुवाई में सनियाला के पास गश्त पर तैनात थी। इस दौरान पुलिस ने मानगढ़ की ओर से आ रहे एक व्यक्ति को तलाशी के रुकवाया। शक के आधार पर जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 5.79 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। मामले की पुष्टि डीएसपी देहरा विशाल वर्मा ने की है।