लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

गश्त के दौरान पुलिस ने चूरा पोस्त सहित गिरफ्तार किया आरोपी

Ankita | 15 फ़रवरी 2023 at 2:25 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ बिलासपुर

जिला बिलासपुर के श्री नयनादेवी जी के मजारी में पुलिस ने एक व्यक्ति को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। बता दें आरोपी पंजाब का रहने वाला है। आरोपी की पहचान बक्शीश सिंह निवासी गांव भानूपल्ली तहसील, नंगल जिला रोपड़ के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकरी के मुताबिक, पुलिस की टीम श्री नैना देवी जी के मजारी में गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस ने वहां एक व्यक्ति को देखा। व्यक्ति ने पुलिस को देखकर अपने पास मौजूद एक पुड़िया को गेहूं के खेत में फेंक दिया। जब पुलिस को व्यक्ति की गतिविधियों पर संदेह हुआ तो पुलिस ने नीचे फेंकी गई पुड़िया की तलाशी ली।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

तलाशी के दौरान पुड़िया से 348 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]