Loading...

गश्त के दौरान पुलिस ने हेरोइन सहित दबोचा तस्कर

Ankita • 13 Mar 2023 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

जिला पुलिस आए दिन कई नशा तस्करों को पकड़ रही है। पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद भी तस्कर तस्करी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। मामला जिला कांगड़ा के भरवाईं का है, यहां पुलिस ने हेरोइन सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है।

आरोपी की पहचान 24 वर्षीय विशाल निवासी नज़दीक बस स्टैंड कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस की टीम भरवाईं के पास गश्त पर तैनात थी। इस दौरान पुलिस ने वहां रेन शैल्टर में एक युवक को देखा जो पुलिस को देखकर हड़बड़ा गया। जब पुलिस को उसकी गतिविधियों पर संदेह हुआ तो पुलिस ने उसकी तलाशी ली।

तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से 8.57 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। मामले की पुष्टि डीएसपी विशाल वर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह नशे का सामान कहां से लेकर आया था और इसे लेकर जा रहा था।