गश्त के दौरान भुक्की सहित गिरफ्तार किया व्यक्ति
HNN/बिलासपुर
जिला बिलासपुर में पुलिस ने एक व्यक्ति को 352 ग्राम भुक्की सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान अजय कुमार निवासी गुम्मा डाकघर परवाणु तहसील कसौली जिला सोलन के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम फोरलेन पर मंडी भराड़ी के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्होंने शक के आधार पर एक व्यक्ति की तलाशी ली। तलाशी के दौरान व्यक्ति के कब्जे से 352 ग्राम भुक्की बरामद हुई।
जिसके बाद उन्होंने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। एएसपी शिव कुमार चौधरी द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।