गश्त के दौरान भुक्की सहित गिरफ्तार किया पंजाब का व्यक्ति
HNN/बिलासपुर
जिला बिलासपुर में पुलिस थाना कोट कहलूर की टीम ने एक व्यक्ति को 293 ग्राम भुक्की सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान अच्छर सिंह निवासी गांव मथरा डाकघर खमेड़ा आनंदपुर साहिब जिला रूपनगर पंजाब के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम जब गश्त के दौरान मजारी में गुरुद्वारा के पास पहुंची तो उन्हें देख कर एक व्यक्ति भागने लगा। पुलिस कर्मियों ने उसका पीछे किया और कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया। जिसके बाद उसकी तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 293 ग्राम भुक्की बरामद हुई। जिसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। डीएसपी श्री नयनादेवी जी विक्रांत बोंसरा ने मामले की पुष्टि की है।