गश्त के दौरान राहगीर से बरामद हुई चरस, गिरफ्तार
HNN/कांगड़ा
जिला कांगड़ा में देहरा क्षेत्र के तहत पुलिस ने एक राहगीर को 135 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना देहरा की टीम ने गश्त के दौरान पाईसा से सिहोटी खुर्द की तरफ पैदल चल रहे एक व्यक्ति को शक के आधार पर रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 135 ग्राम चरस बरामद हुई।
जिसके बाद उन्होंने उक्त व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। डीएसपी देहरा अनिल कुमार द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।