लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

गश्त के दौरान राहगीर से बरामद हुई अवैध देसी शराब, मामला दर्ज

PARUL | 1 फ़रवरी 2024 at 2:59 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर में पुलिस की टीम ने एक राहगीर से 7 बोतल अवैध देसी शराब की बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान संजय कुमार निवासी सोलग तहसील सदर जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस चौकी खारसी की टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्होंने लाड़ाघाट के पास एक व्यक्ति को पैदल आते देखा। पुलिस को सामने देख व्यक्ति घबरा गया। जिसके बाद उन्होंने शक के आधार पर उसकी तलाशी ली।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

तलाशी के दौरान उक्त व्यक्ति से 7 बोतलें अवैध देसी शराब बरामद हुई। जिसके बाद उन्होंने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और जांच शुरू की।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]