Loading...

गश्त के दौरान व्यक्ति से बरामद हुई अवैध देसी शराब, मामला दर्ज

PARUL 11 Feb 2024 Edited 15 Mar 1 min read

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर में पुलिस की टीम ने एक व्यक्ति से 12 बोतल अवैध देसी शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान नंद किशोर निवासी रौड़ा सेक्टर के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम रौड़ा सेक्टर में गश्त के लिए मौजूद थी। इसी दौरान उन्होंने एक व्यक्ति को जांच के लिए रोका। जांच के दौरान उक्त व्यक्ति के कब्जे से 12 बोतल अवैध देसी शराब की बरामद हुई।

जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।