गश्त के दौरान व्यक्ति से बरामद की अवैध शराब, मामला दर्ज
HNN/ऊना
जिला ऊना में पुलिस थाना टाहलीवाल की टीम ने एक व्यक्ति से अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान राजेंद्र प्रसाद निवासी मेरठ, यूपी के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना टाहलीवाल की टीम बाथड़ी क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्होंने शक के आधार पर एक व्यक्ति को रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उक्त व्यक्ति के कब्जे से छह बोतल अवैध शराब बरामद हुई।
जिसके बाद उन्होंने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी। एएसपी ऊना संजीव भाटिया द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।