Loading...

गश्त के दौरान 22 वर्षीय युवक के कब्जे से नशे की खेप बरामद, गिरफ्तार

PRIYANKA THAKUR • 25 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN / चम्बा

जिला चम्बा में नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के अंतर्गत चम्बा पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक के कब्जे से नशे की खेप बरामद की है। आरोपी की पहचान शाहिद अफरीदी (22) पुत्र मोसमदीन निवासी गांव टिकरी अन्दराल डाकघर पन्ताह के रूप में हुई है।

दरअसल , पुलिस टीम कोटी पुल पर गश्त कर रही थी। इस दौरान उन्होंने एक युवक को पुल के किनारे बैठे हुए देखा। पुलिस को देख युवक घबरा गया और वहां से भागने की कोशिश करने लगा। लेकिन पुलिस ने उसे जाने नही दिया और शक के आधार पर उसकी तलाशी ली। इस दौरान युवक के कब्जे से 109 ग्राम चरस बरामद हुई।

पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना सदर चम्बा में मादक द्रव्य अधिनियम की धारा 20 के अन्तर्गत मुकद्दमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।