HNN/कांगड़ा
हिमाचल प्रदेश में पुलिस आए दिन कई जिलों से नशा तस्करों को पकड़ती जा रही है। वहीं जिला कांगड़ा में पालमपुर पुलिस ने एक व्यक्ति से 452 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी की पहचान 39 वर्षीय संदीप कुमार पुत्र कृष्ण चंद निवासी लगरू तहसील खुंडियां जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम चडियार चौक राजपुर टांडा में गश्त पर तैनात थी। जिस दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति की शक के आधार पर तलाशी ली तो उससे 452 ग्राम चरस बरामद हुई।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जिसके बाद पुलिस ने संदीप कुमार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया गया। बता दें कि आरोपी को रिमांड हासिल करने के लिए एसीजेएम पालमपुर के समक्ष पेश किया जाएगा।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





